राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस
Ram Mandir Mahant Satyendra Das : राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Ram Mandir Mahant Satyendra Das : राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येन्द्र दास का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका चल रहा था। इलाज के दौरान सत्येन्द्र दास का लखनऊ के PGI में भर्ती थे। ब्रेन हेमरेज के बाद उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महंत सत्येन्द्र दास राम मंदिर के सबसे लंबे समय तक मुख्य पुजारी रहे हैं और वह 20 साल की उम्र से ही मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे। जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई, जिसमें 6 दिसंबर 1992 को भी राम मंदिर के पुजारी महंत सत्येन्द्र दास ही थे।
Acharya Satyendra Das, the chief priest of Ayodhya’s Shri Ram Janmabhoomi temple, passed away at SGPGI Lucknow, today, confirms the hospital.
He was admitted to SGPGI on February 3 and was in the Neurology ward HDU after he suffered a stroke pic.twitter.com/vVmmjIIPoB
— ANI (@ANI) February 12, 2025
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) का दौरा किया था।
परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2025
सत्येंद्र दास को पहले अयोध्या सिटी न्यूरो केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत और बिगड़ने के बाद पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर थी। अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि आचार्य सत्येंद्र दास के सीटी स्कैन में उनके ब्रेन में कई जगह खून के थक्के जमने की बात सामने आई थी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.