हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अयोध्या एक्सप्रेस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में फैली दहशत! 2 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

Ayodhya Express recieved Bomb Threat: अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अयोध्या कैंट से नई दिल्ली जा रही इस ट्रेन को तुरंत बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

विज्ञापन

Ayodhya Express recieved Bomb Threat: अयोध्या कैंट से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद पूरी ट्रेन में खलबली मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को बाराबंकी स्टेशन पर रोक दिया गया। सभी यात्रियों को सामान के साथ ट्रेन से उतारा गया और फिर ट्रेन की चेकिंग की गई। ट्रेन लगभग 2 घंटे तक बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं पूरी चेकिंग के बाद ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

टॉयलेट में लिखी थी धमकी

बाराबंकी के सहायक स्टेशन अधीक्षक पीयूष वर्मा का कहना है कि रेलवे नियंत्रण कक्ष को यह सूचना मिली थी। यह घटना शुक्रवार की शाम 7 बजे की है। ट्रेन के टॉयलेट में बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। धमकी के अनुसार ट्रेन के स्लीपर कोच में बम रखे हैं, जो लखनऊ चारबाग स्टेशन पर विस्फोट होंगे। यह खबर पूरी ट्रेन में आग की तरह फैल गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें- BJP के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने में देरी क्यों? मंत्री ने गिनाई वजह और बताया प्रोसेस

विज्ञापन

2 घंटे तक चली चेकिंग

जानकारी मिलने के बाद सभी अधिकारी अलर्ट पर आ गए। ट्रेन को आनन-फानन में बाराबंकी स्टेशन पर रोका गया। रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट हुई कि ट्रेन में बम हो सकता है, इसलिए फौरन ट्रेन से नीचे उतर जाएं। इसके बाद 2 घंटे तक ट्रेन की चेकिंग चली। पूरी ट्रेन की तलाशी करने के बाद ट्रेन में कुछ नहीं मिला और फिर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था।

धमकी में क्या लिखा?

खबरों की मानें तो अयोध्या एक्सप्रेस के कोच नंबर S8 के टॉयलेट में बॉम्ब थ्रेड मौजूद था। इस पर लिखा था कि लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ट्रेन को बम से उड़ा दिया जाएगा। ट्रेन में मिनी RDX रखे हैं। इसे खोखली धमकी न समझें। मैं मजबूर हूं, पुलिस को बता दो कि हजारों जानें जा सकती हैं। बम डबल बैग में रखा है।

विज्ञापन

S5 में मिला डबल बैग

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरी ट्रेन की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान S5 कोच में डबल बैग मिला, जिस पर तकिया रखा था। हालांकि इस बैग में कुछ नहीं था। पुलिस ने सीट के आसपास बैठे लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कोई शख्स बैग पर सिर रखकर सो रहा था। हालांकि ट्रेन रुकने के बाद वो नीचे उतर गया। पुलिस ने उस शख्स को भी ढूंढ निकाला। रात के करीब 9 बजे अधिकारियों की NOC के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- Women’s Day Special: हंसकर जीती कैंसर से जंग, अब महिलाओं के जीवन में खुशियों के रंग भर रहीं Tripti Somani

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola