'स्टेडियम की छत बंद रखना…', ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी; जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं, जहां वे द्विपक्षीय बैठकों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. 9 जुलाई को मेलबर्न में होने वाले पीएम मोदी के बड़े कम्युनिटी इवेंट से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए ‘ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस’ ने जांच शुरू कर दी है और धमकी भरे पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस को भी ट्रैक कर लिया है.

विज्ञापन

‘स्टेडियम की छत बंद रखना वरना…’

‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ नामक इवेंट को प्रमोट करने वाली एक पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन में दी गई थी. यह कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मशहूर मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाला है.

विज्ञापन

कमेंट करने वाले अकाउंट का नाम अनुवाद करने पर ‘अबू मुस्तफा’ सामने आया है. इस अकाउंट से लिखा गया था, ‘बेहतर होगा कि इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत बंद रखी जाए, वरना वह अपनी मौत के लिए ऑस्ट्रेलिया आ रहा है.’

विज्ञापन

ट्रैक हुआ IP एड्रेस

यह धमकी भरा कमेंट ऑनलाइन सामने आते ही इसकी सूचना तुरंत ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस को दी गई. जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुरक्षा एजेंसियों ने उस आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है जिससे यह मैसेज पोस्ट किया गया था. अधिकारी अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि इस मैसेज के पीछे किसका हाथ है और क्या इसके जरिए कोई आपराधिक साजिश रची जा रही थी. हालांकि, फेडरल पुलिस ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष के दौरे के समय मिलने वाली ऐसी धमकियों को वहां की कानून प्रवर्तन एजेंसियां बेहद संजीदगी से लेती हैं. पीएम मोदी के इस हाई-प्रोफाइल दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के साथ-साथ स्थानीय राज्य पुलिस और विशेषज्ञ सुरक्षात्मक इकाइयां मिलकर काम कर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं, जहां वे द्विपक्षीय बैठकों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे. इस धमकी के बाद मार्वल स्टेडियम और पीएम मोदी के रूट की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ