हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

जिस जहाज पर हमला हुआ है, उसका नाम ‘एमवी गोल्डन लियो’ है. हमले के वक्त इस जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

विज्ञापन

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. इस हमले में एक भारतीय की हालत गंभीर है. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना 19 जुलाई की शाम की है. जिस जहाज पर हमला हुआ है, उसका नाम ‘एमवी गोल्डन लियो’ है. हमले के वक्त इस जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस हमले में दस लोगों की मौत हुई है. इनमें भारतीयों के साथ ही सीरियाई मेंबर्स भी शामिल हैं. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हमले में एक पोर्ट पायलट की भी मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट की जंग में 16 अमेरिकी सैनिकों की मौत, आर-पार की लड़ाई के मूड में ईरान, जानें क्या है ट्रंप का प्लान?

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, ‘यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है.’ साथ ही, मंत्रालय ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल क्रू सदस्य के जल्द ठीक होने की कामना की.

भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और आम नागरिकों वाले क्रू को खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचना चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 1.5 लाख ट्रक ड्राइवरों की नौकरी पर ‘महासंकट’, ट्रंप की नई स्कीम ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, जानें क्यों?

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है, कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष क्रू मेंबर्स को खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचना चाहिए.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola