1.5 लाख ट्रक ड्राइवरों की नौकरी पर 'महासंकट', ट्रंप की नई स्कीम ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, जानें क्यों?

Immigrant Truck Drivers: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अप्रवासी भारतीय ट्रक ड्राइवरों को रिप्लेस करने की योजना बनाई है, जिसका सीधा असर डेढ़ लाख भारतीयों पर पड़ सकता है. क्योंकि ट्रंप ने ट्रक ड्राइवरों के कारण होने वाले हादसों को अपनी नई स्कीम का आधार बताया है.

donald trump immigrant truck drivers scheme

अमेरिका की सरकार ने ट्रक ड्राइवरों को लेकर नई स्कीम बनाई है.

अमेरिका की ट्रंप सरकार भारतीयों को बहुत बड़ा झटका देने वाली है. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक प्रस्ताव पेश किया है, जिससे अमेरिका में काम कर रहे 1.5 लाख भारतीय ट्रक ड्राइवरों विशेषकर पंजाबियों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इन अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों को ट्रक ड्राहटाकर उनकी जगह अमेरिका के पूर्व सैनिकों को नौकरी देने का प्रस्ताव पेश किया है, जिसका सीधा असर लाखों भारतीय प्रवासियों पर पड़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में ड्राइविंग करते है अप्रवासी ड्राइवर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, देश की सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रकों को अब अप्रवासी ड्राइवर नहीं चलाएंगे, बल्कि रिटायर्ड सैनिकों को बतौर ट्रक ड्राइवर नियुक्त किया जाएगा. ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अप्रवासी ट्रक ड्राइवर नशे में ड्राइविंग करते हैं, जिस वजह से सड़कों पर हादसे होते हैं और कई लोगों की जान चली जाती है. राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में आयोजित मिलिट्री इन्वेस्टमेंट समिट में बताया कि गैर-कानूनी और बिना दस्तावेजों के बड़े ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ जल्द होगा एक्शन

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया है कि प्रशासन जल्द ही अवैध विदेशी ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, क्योंकि वे सड़कों पर लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं. वे अनपढ़ होते हैं, जिस वजह से वे सड़कों पर लगे साइन बोर्ड तक नहीं पढ़ पाते. वे ड्रग्स या शराब के नशे में ट्रक चलाते हैं. अवैध तरीके से अमेरिका में घुस जाते हैं. इसलिए अब उनकी सरकार ड्राइविंग का अनुभव रखने वाले अमेरिकी नागरिक को सीधे कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) जारी करके देशसेवा का मौका देगी.

विज्ञापन

2 लाख अप्रवासियों के लाइसेंस हो चुके हैं रद्द

बता दें कि ट्रंप प्रशासन मार्च 2026 में लागू हुए नए नियमों के तहत करीब 200000 अप्रवासी ड्राइवरों के कमर्शियल लाइसेंस को रद्द कर चुकी है. क्योंकि अमेरिका के नागरिकों ने ट्रक ड्राइविंग से दूरी बनाई थी, इस वजह से पिछले कुछ सालों में वैध और अवैध दोनों तरह के प्रवासियों ने ट्रक ड्राइविंग करके मोटा पैसा कमाया. भारतीय समुदाय, खासकर सिख और पंजाबी ड्राइवरों को नई स्कीम से झटका लगेगा, क्योंकि नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी ट्रकर्स एसोसिएशन (NAPTA) के अनुसार, वर्तमान में अमेरिका में करीब 1.3- 1.5 लाख ट्रक ड्राइवर हैं, जो पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ