Atishi Marlena Health Update: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ICU में भर्ती हैं। दिल्ली जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशनल पर बैठीं आतिशी की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। बीती रात आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 36 पहुंच गया। जिसके बाद आनन-फानन में आतिशी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आतिशी पिछले कई घंटे से ICU में एडमिट हैं। मगर अब उनकी सेहत में सुधार होने लगा है।
आतिशी को क्यों किया गया ICU में भर्ती?
LNJP के डॉक्टर ने जल मंत्री का हेल्थ अपडेट साझा किया है। डॉक्टर ने बताया कि आतिशी जी को आज सुबह 3:48 बजे LNJP अस्पताल में लाया गया था। जांच करने पर पता चला कि उनका ब्लड शुगर काफी कम है। अभी उन्हें ICU में रखा गया है। एडमिट होने के समय उनका ब्लड शुगर 44 था। यूरिन में किटोन्स थे। उनके ईसीजी में भी बदलाव देखा गया था। इसलिए उन्हें ICU इमरजेंसी वार्ड में रखना पड़ा।
डॉक्टर्स ने दी थी एडमिट होने की सलाह
डॉक्टर का कहना है कि बीते दिन की शाम को भी चिकित्सकों की टीम ने आतिशी का हेल्थ चेकअप किया था। उनका ब्लड शुगर लेवल काफी कम था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। मगर आतिशी ने लिखित में कहा कि वो भर्ती नहीं होना चाहती हैं। कल रात को 10 बजे उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें शुगर से साथ-साथ यूरिन में भी किटोन्स पाया गया था। हमने उन्हें बताया कि ये उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। मगर उन्होंने फिर भी भर्ती होने से साफ इनकार कर दिया।
आतिशी ने खाया ओरल फ्रूट्स- डॉक्टर
डॉक्टर के अनुसार आज सुबह अस्पताल में भर्ती होने के बाद से आतिशी की हालत में काफी सुधार आया है। उनका ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन सब नॉर्मल है। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है। उन्होंने कुछ फलों का भी सेवन किया है। हमने उनके कुछ और टेस्ट किए हैं। जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अभी कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि ब्लड शुगर लेवल और सोडियम लेवल कम होने की वजह से मरीज के दिमाग पर असर पड़ता है। इसलिए हमने उनको सुला दिया है। उनका शुगर अब सामान्य है।
यह भी पढ़ें- AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video
यह भी पढ़ें- दिल्ली जल संकट क्या है? बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग; सरकारों के बीच छिड़ा ‘वॉटर वॉर’
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
28 mins agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
39 mins ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
3 hrs agoLIVE: प्रदर्शन से पहले हिरासत में 150 लोग, जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines