AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video

Atishi Marlena Hospitalized: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठी थीं। मगर बीती रात आतिशी की तबीयत अचानक से खराब हो गई। अब उन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Atishi Marlena

Atishi Marlena Hospitalized: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक हो गई है। बीती रात आतिशी का शुगर लेवल अचानक से कम होने लगा। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। आतिशी को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतिशी पिछले पांच दिन से दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनशन कर रही थीं। इस अनिश्चितकालीन अनशन के कारण आतिशी ने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है। जिसकी वजह से आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है।

विज्ञापन

ICU में भर्ती

आम आदमी पार्टी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आधी रात को आतिशी का शुगर लेवल कम होने लगा था। सुबह करीब 3 बजे आतिशी का शुगर 36 पहुंच गया। डॉक्टरों ने आतिशी को तुरंत भर्ती होने की सलाह दी। आतिशी को एंबुलेंस से LNJP अस्पताल ले जाया गया। आतिशी की हालत काफी नाजुक है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप

बता दें कि आतिशी का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक रखा है। आतिशी के अनुसार हरियाणा सरकार को हर रोज 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी देना होता है। मगर पिछले तीन हफ्तों से हरियाणा सरकार 100 MGD पानी कम भेज रही है। जिससे 28 लाख दिल्लीवासियों का जीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

पीएम मोदी को लिखा था पत्र

आतिशी ने अनशन पर बैठने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार से पानी छोड़ने की अपील की थी। आतिशी ने अपने पत्र में कहा था कि अगर पीएम मोदी ने दिल्ली जल संकट में सीधा हस्क्षेप नहीं किया तो वो 21 जून से अनिश्चतकालीन अनशन पर बैठ जाएंगी। हालांकि हरियाणा सरकार का कहना है कि वो मांग से ज्यादा पानी दिल्ली भेज रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ