अटल बिहारी वाजपेयी से नितिन नबीन तक… BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते वक्त किसकी कितनी उम्र?

बिहार से आने वाले युवा नेता नितिन नबीन ने करीब 45 वर्ष की उम्र में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है. इसके साथ ही नितिन नबीन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी वाले सबसे कम उम्र के नेताओं में शामिल हो गए हैं. नितिन नबीन से पहले BJP के 11 दिग्गज नेता इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं.

bjp NATIONAL PRESIDENT

BJP National President list: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 1980 में गठन से अब तक संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर अब तक 11 अध्यक्ष रह चुके हैं. पार्टी ने समय-समय पर अनुभवी और युवा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. अब 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बिहार से आने वाले युवा नेता नितिन नबीन ने आज से इस अहम जिम्मेदारी को संभाला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नामांकन का समर्थन किया. पदभार संभालते समय उनकी उम्र 45 वर्ष है, जो BJP के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाता है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में यह पद संभाला था.

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्षों का सफर

BJP के अब तक के राष्ट्रीय अध्यक्षों के सफर पर नजर दौड़ाई जाए तो नितिन नबीन से पहले 11 अनुभवी नेताओं ने इस अहम जिम्मेदारी को संभाला है. यह पद पार्टी की नीति, संगठन और चुनावी रणनीति तय करने में बेहद अहम माना जाता है. नितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक हैं, पूर्व मंत्री रह चुके हैं, और हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे. उनका जन्म 23 मई 1980 को हुआ था. यह बदलाव आने वाले चुनावों के मद्देनजर BJP के युवा और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस को दिखाता है. इससे तय होता है कि 45 साल पुरानी पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के संकेत देता है.

राष्ट्रीय अध्यक्षकार्यकालपदभार के समय उम्र
अटल बिहारी वाजपेयी 1980-198656 वर्ष
लाल कृष्ण आडवाणी1986-1990, 1993-1998, 2004-2005पहली बार 59 वर्ष
मुरली मनोहर जोशी1991-199357 वर्ष
कुशभाऊ ठाकरे1998-200075 वर्ष
बंगारू लक्ष्मण200061 वर्ष
जना कृष्णमूर्ति200172 वर्ष
वेंकैया नायडू200252 वर्ष
राजनाथ सिंह2005, 201354 वर्ष
नितिन गडकरी2010 52 वर्ष
अमित शाह2014-201949 वर्ष
जगत प्रकाश नड्डा2020-202559 वर्ष
नितिन नबीनमौजूदा45 वर्ष (सबसे युवा)

BJP के 12 राष्ट्रीय अध्यक्षों की लिस्ट

BJP के इतिहास में अब तक कुल 12 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी ने तीन बार अलग अलग समय पर पदभार संभाला. इसके बाद मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णमूर्ति, एम. वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह ने भी दो बार अलग अलग समय पर पदभार संभाला. नितिन गडकरी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा ने इस पद की जिम्मेदारी निभाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ