BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने भरा नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

Nitin Nabin Nomination: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत आज नामांकन भरा गया और कल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा. वर्तमान में नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और उन्होंने ही अभी

Nitin Nabin

नितिन नबीन वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

Nitin Nabin Nomination: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नामांकन भर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नितिन नबीन का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण को सौंपा. अभी तक नितिन नबीन ने ही नामांकन भरा है, जिन्होंने 3 अलग-अलग सेट चुनाव अधिकारी के पास जमा करा दिए हैं. वहीं नितिन का निर्विरोध अध्यक्ष चुनाव जाना भी लगभग तय है, बस नाम का औपचारिक ऐलान होना है.

विज्ञापन

कल हो सकता है औपचारिक ऐलान

बता दें कि बतौर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम का ऐलान कल सुबह करीब साढ़े 11 बजे औपचारिक रूप से किया जाएगा. नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के हेड ऑफिस में उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा. फिर वहां से प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेता उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऑफिस में ले जाएंगे और पद ग्रहण कराएंगे. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 साल के लिए चुने जाते हैं और अगर पार्टी हाईकमान चाहते हैं तो 3 साल और वे पद पर रह सकते हैं.

विज्ञापन

बिहार से नबीन का खास कनेक्शन

बता दें कि नितिन नबीन वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वे बिहार में BJP के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक हैं. वे छत्तीसगढ़ में BJP प्रभारी रह चुके हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और कानून मंत्री जैसे बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई है. अब अगर वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो BJP के इतिहास में 45 साल की उम्र में अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ