Assam Officer Arrested Of Land Scam: असम में सिविल सेवा देने वाली अधिकारी नूपुर बोरा को लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया गया है. वह बारपेटा जिले में तैनात थी, जहां उन्होंने हिंदू परिवारों की जमीन को गैर कानूनी तरीकों से मुसलमानों को दिलवाई थी. इतना ही नहीं उनके घर पर भी 1 करोड़ से ज्यादा का सोना और नोटों की गड्डियां बरामद की गई है. यह मामला इस वक्त असम में खूब चर्चाओं में हैं. सीएम हिमंत ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम को कार्रवाई करने का आदेश भी दे दिया है.
कौन हैं नुपूर बोरा?
नुपूप बोरा साल 2019 बैच की एसीएस अधिकारी हैं. उनका जन्म असम के गोलाघाट जिले में हुआ था. वह कामरूप जिले में गोरोइमारी इलाके में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। नुपूर ने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य से डिग्री प्राप्त की है. इसके बाद कॉटन कॉलेज में अध्ययन किया। सिविल सर्विस से पहले नूपुर बोरा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में व्याख्याता के रूप में काम करती थीं. हालांकि, ये जानकारी उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, पिता और मां पुलिस को चकमा देकर फरार
ऐसे शुरू हुआ करियर
नूपुर बोरा का प्रशासनिक करियर कार्बी आंगलोंग में सहायक आयुक्त के पद से हुआ था. वह मार्च 2019 से जून 2023 तक इस पद पर रहीं थी. इसके बाद जून 2023 में उन्हें बारपेटा में सर्कल ऑफिसर नियुक्त किया गया. यहां से उनका तबादला कामरूप में कर दिया गया था.
जमीन घोटाले का आरोप
नुपूर पर बारपेटा में तैनाती के दौरान आरोप लगाया है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से करोड़ों रुपयों की जमीन को ट्रांसफर किया है. ये जमीनें सरकारी और धार्मिक ट्रस्ट की थी, जिन्हें संदिग्ध लोगों को बेचा गया है. जांच-पड़ताल में पता लगा है कि अधिकतर जमीने हिंदुओं की थी, जिसको कथित तौर पर मुसलमानों के नाम किया गया है. उनके खिलाफ कई आरोप लगे हैं जैसे कि मात्र 6 सालों की ड्यूटी के चलते उनकी संपत्ति का बहुत अधिक होना.
कहां से आया सोना और कैश?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विशेष टीम का गठन किया है, जो इस मामली के जांच कर रही है. टीम के अनुसार, नूपुर बोरा के घर छापा मारा गया तो वहां उनके पास करीब 90 लाख रुपये से ज्यादा कैश और करीब 1 करोड़ रुपयों का गोल्ड मौजूद था. ऐसे उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 2 करोड़ मानी जा रही है. फिलहाल, नुपूर बोरा पुलिस कस्टडी में हैं.
ये भी पढ़ें-देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से हड़कंप, PM मोदी, अमित शाह ने CM धामी से की बात
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
15 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines