Assam News: इंसानी क्रूरता की हदें पार करने वाली खबरें, वीडियों और तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। जानवरों के साथ क्रूरता के समय-समय पर ऐसे वीडियो आते रहते हैं जिन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि इंसान इतना भी गिर सकता है। अपने मजे के लिए कभी-कभी वह ऐसा काम करने लगता है जिससे शैतान भी शर्मा जाएं। आपने जानवरों के साथ रेप, जलाना, गाड़ी में उन्हें बांधकर दूर तक घसीटना जैसी खबरें तो देखी और सुनी होंगी,लेकिन असम के नगांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शर्मसार करने वाला है। इस वीडियो में 4 लड़के एक मुर्गी के प्राइवेट पार्ट मलाशय में पटाखा लगाकर फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चारों लड़कों ने न सिर्फ मुर्गी के मलाशय में पटाखा फोड़ा बल्कि बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया। एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें लड़के मुर्गी के मलाशय में पटाखा लगाकर माचिस से जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटाखा फूटने पर वे सभी खिलखिलाकर हंस रहे हैं। हंसने की आवाज साफ सुनी जा सकती है। पटाखा फोड़े जाने के बाद मुर्गी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका मलाशय पूरी जल गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-Explainer: कौन हैं हूती विद्रोही जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को कर लिया हाईजैक, क्या है इसके पीछे की वजह
क्या कहा वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने
शख्स ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां असम के राहा गांव में एक मुर्गी निर्दयी कृत्य का शिकार हो गई। 4 लड़कों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा डालकर फोड़ दिया। बेचारी मुर्गी की दर्दनाक मौत हो गई।
एनजीओने की पुलिस से कार्रवाई की मांग
वहीं वीडियो सामने आने के बाद जानवरों के एनजीओ पीएफए ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। एक पोस्ट में एनजीओ ने लिखा कि आइए इस बेगुनाह जीव को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो जाएं। अब देखना है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या सचिन पायलट पर जेसीबी से बरसाए गए फूल? फैक्ट चेक में सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines