मदरसे में 12 साल के छात्र की हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे, सो रहे 6 दोस्तों को भनक तक नहीं लगी
Edited By Bhola Sharma

Assam
Edited By Bhola Sharma

Assam
Assam Madrassa Student Killed: असम से बड़ी खबर है। यहां एक मदरसे में 12 साल के लड़के की सिर कटी लाश मिली है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस कमरे में लड़के की लाश मिली, वहां छह अन्य बच्चे भी सोए थे। लेकिन किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। पुलिस ने मदरसे को सील कर दिया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।
यह पूरा मामला काछार जिले की है। धोलाई इलाके में धोलाई इलाके में दारुस सलाम हाफिजिया मदरसा है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मदरसे के छात्रावास के अंदर 12 वर्षीय छात्र का सिर कटा शव मिला। सबसे पहले शव को उसके छह रूममेट्स में से एक ने देखा।
पुलिस ने बताया कि छात्रावास के कमरे के अंदर मृतक सहित सात छात्र थे। उसके रूममेट ने सुबह उठने पर सिर कटा शव देखा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए मदरसे के छात्रों समेत तीन लोगों को पहले ही हिरासत में ले लिया है। अन्य छात्रों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच होने तक अधिकारियों ने संस्थान को सील कर दिया है।
उधर, एक अन्य घटना में युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। ये वारदात नगांव जिले की है। पुलिस ने बताया कि होजाई के लंका पुलिस थाना क्षेत्र के बामुन गांव में रविवार तड़के हिजबुर रहमान नाम के शख्स को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिजबुल के खूंखार आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा, बोले- मेरे भाई ने गलत रास्ता चुना, मुझे देश से प्यार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: