हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम के डिब्रूगढ़ में कार-ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 6 घायल; फैमिली फंक्शन से लौट रहे थे

विज्ञापन
Car Truck Collision

असम के डिब्रूगढ़ जिले से रविवार रात सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा लपेटेकाटा इलाके में कार और ट्रक की भिड़ंत से हुआ। लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घायलों का इलाज असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार की कातिल दुल्हन की कहानी; 2 पति छोड़े, तीसरे की हत्या; चौथे के प्यार में पागल थी

कार और ट्रक दोनों बुरी तरह डैमेज हुई

मिली जानकारी के अनुसार, शिवसागर जिला का एक परिवार शांतिपाड़ा में फैमिली फंक्शन में गया था, जहां से वे रविवार रात को लौट रहे थे कि सामने से आ रहे हरियाणा नंबर के ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी आगे से बुरी तरह डैमेज हो गया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर राहगीर और लोग दौड़े आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नशे की हालत में मां को भी न पहचान पाया, कर दिया रेप, कोर्ट ने रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस मान दी सख्त सजा

मरने वालों में ड्राइवर और महिला शामिल

लोगों ने ही घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर शंकरदेव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नाजुक हालत के चलते डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान ड्राइवर और महिला पुष्पा सुरेखा के रूप में हुई। घायलों में सतीश कुमार अग्रवाल (45) पोम्पी अग्रवाल (42), श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल (25), निर्मल कुमार अग्रवाल (70), नमल अग्रवाल और गोलू अग्रवाल शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola