Numal Momin: असम के भाजपा नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रही है।
असम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. नुमल मोमिन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ये दावा किया। मोमिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। लोग विकास चाहते हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के टूटने और महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार और अन्य आठ एनसीपी विधायकों के शामिल होने पर मोमिन ने कहा कि इस घटनाक्रम से आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को और ताकत मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जाएंगे; कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास
देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों के लिए गुवाहाटी में हुई बैठक
बता दें कि गुरुवार को भाजपा ने पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपना रोडमैप और कार्ययोजना तैयार करने के लिए गुवाहाटी में बैठक की।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, राज्य इकाई के अध्यक्ष, राज्य प्रभारियों और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों और नेता शामिल रहे। बैठक के दौरान, भाजपा ने राज्यों की समग्र प्रगति की समीक्षा की और आगामी चुनावों के लिए क्षेत्रवार रणनीति की योजना बनाई।
भाजपा इस साल के अंत में पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले तैयारी कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
29 mins ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
39 mins ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
2 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
5 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
5 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
5 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
14 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines