कांग्रेस MLA आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, संतों-पुजारियों पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

Assam Congress MLA Aftabuddin Mollah arrested: असम पुलिस ने कथित तौर पर कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को पुजारियों, नामघरिया और संतों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस MLA आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, संतों-पुजारियों पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
विज्ञापन

 Assam Congress MLA Aftabuddin Mollah arrested: असम के कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को पुलिस ने कथित तौर पर पुजारियों, नामघरिया और संतों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने डीजीपी जीपी सिंह के हवाले से बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था।

विज्ञापन

बीती चार नवंबर को कथित तौर पर दिया था विवादित बयान

दरअसल, असम के धेमाजी जिले में नाघरिया गांव है और यहां के निवासियों को नामघरिया कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, बीती चार नवंबर को कथित तौर पर कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पुजारी, नामघरिया और संतों को लेकर विवादित बयान दिया। अब इस मामले में विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला असम की जलेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ