टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज, घर पर 'कब्जे' का आरोप

महुआ मोइत्रा के पूर्व साथी वकील जय अनंत देहाद्राई ने सांसद के खिलाफ शिकायत की है कि उन्होंने उनके घर पर अतिक्रमण (कब्जा) किया है। डराने और धमकाने का भी आरोप है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज, घर पर 'कब्जे' का आरोप

Breaking News Case Registered Against TMC MP Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि उनके खिलाफ शिकायत उनके एक पूर्व साथी ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील जय अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा के पूर्व साथी ने सांसद के खिलाफ शिकायत की है कि उन्होंने उनके घर पर अतिक्रमण किया है। इन्हीं आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि वह 5 और 6 नवंबर को बिना बताए उनके घर आ गईं।

विज्ञापन

शिकायत में क्या कहा गया?

टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि सासंद महुआ मोइत्रा 05.11.2023 को सुबह करीब 11 बजे और 06.11.2023 को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए मेरे घर पर आईं। उन्होंने आशंका जताई है कि मोइत्रा जानबूझकर मेरे आवास पर आ सकती हैं। आरोप है कि टीएमसी सांसद मेरे खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज करने के लिए ये काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले मोइत्रा की इन धोखाधड़ी और फर्जी शिकायतों के बारे में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को सूचित किया है।

विज्ञापन

कब सुर्खियों में आए देहाद्राई

विज्ञापन

देहाद्राई ने शिकायत में कहा है कि वह (मोइत्रा) उनके घर पर अतिक्रमण करने और उन्हें डराने-धमकाने के इरादे से आई थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और केस दर्ज करने को कहा है। बताया गया है कि जय अनंत देहाद्राई तब सुर्खियों में आए जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर सदन में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

https://twitter.com/prabhat_bangla/status/1721900689499312165

विज्ञापन

अडानी ग्रुप के बारे में पूछा था सवाल

दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने आरोपों का आधार देहाद्राई के पत्र को बनाया है। वकील का दावा है कि उनके पास टीएमसी सांसद की ओर से अडानी ग्रुप के बारे में सवाल पूछने के बदले हीरानंदानी से रिश्वत लेने के सबूत हैं। मोइत्रा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें अपमानजनक बताया है। उन्होंने अपने दावों को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई को भी कानूनी नोटिस भेजा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ