Assam CM Himanta Biswa Sarma target Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा अमित शाह के बेटे जय शाह पर किए गए हमले पर पलटवार किया है। हिमंत बिस्वा ने कहा है कि राहुल गांधी अनपढ़ हैं जो वंशवाद की राजनीति का मतलब नहीं जानते।
हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Assam CM Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi)
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ”राहुल गांधी को वंशवाद का अर्थ पता होना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि अमित शाह का बेटा भाजपा में नहीं है, लेकिन उनका (राहुल गांधी) पूरा परिवार कांग्रेस में है। इसलिए आज, उन्होंने निशाना साधा लेकिन वह नहीं जानते कि वह हर चीज का मूल कारण हैं। इसलिए अगर एक परिवार – मां, पिता, दादा, बहन हर कोई राजनीति में है और पार्टी को नियंत्रित कर रहा है। वह इसके समानांतर कहां देखेंगे?” हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राजनाथ सिंह के बेटे (पंकज सिंह) प्रियंका गांधी की तरह बीजेपी को नियंत्रित नहीं करते हैं। अमित शाह का बेटा इस बहस में कैसे आ गया?”
जय शाह पर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने वंशवाद पर पूछे गए सवाल पर अमित शाह के बेटे जय शाह (Amit Shah’s son Jai Shah) का उदाहरण दिया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अमित शाह का बेटा क्या करता है? वह वास्तव में क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? पिछली बार मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है। इसलिए कृपया निष्पक्ष रहें। भाजपा के नेताओं को देखें और खुद से पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं और आप पाएंगे कि उनके कई बच्चे वंशवादी हैं।”
यह भी पढ़ेंः बेंगलुरु के कैफे में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदा शख्स
शशि थरूर के बयान से मचा बवाल
तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर (Congress leader Shashi Tharoor) से पीएम उम्मीदवार न बनाए जाने पर सवाल पूछा गया। थरूर ने जवाब में कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्योंकि कांग्रेस कई मायनों में एक ‘परिवार संचालित’ पार्टी है। अब, थरूर के इसी बयान को बीजेपी ने हथियार के रूप में इस्तेमाल किया कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। अपने बयान पर सफाई देते हुए शशि थरूर ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रसारित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines