Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के बुलावे पर पाक का दौरा किया। वे आते ही राफेल का विरोध करने लगे। अगर यह जासूसी नहीं है तो क्या है? आइए जानते हैं कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने और क्या कहा?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए और आईएसआई गृह मंत्रालय के अधीन है। फिर वे पाकिस्तान से आते हैं और राफेल का विरोध करते हैं। वे संसद में सवाल पूछते हैं कि कोस्टल रूट यानी तटीय मार्ग में सुरक्षा परत कहां बनाई गई है? भारत का परमाणु हथियार कहां रखा गया है?
यह भी पढे़ं : असम विधानसभा में नमाज ब्रेक पर रोक, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों लिया यह फैसला?
#WATCH | Guwahati: On Congress MP Gaurav Gogoi, Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma says, “He has gone to Pakistan on the invitation of Pakistan’s Interior Ministry and ISI is under the Interior Ministry… If this is not espionage, then what is? Then you come and protest against… pic.twitter.com/T19yIKHkr6
— ANI (@ANI) May 18, 2025
उन्होंने गौरव गोगोई से पूछा कि उनके लिए यह सवाल किसने लिखे हैं। क्या उन्होंने यही वहां के ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीखा है? अगर यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? सीएम ने कहा कि अगर उन्होंने एक भी बात गलत कही है तो वे सीएम नहीं करेंगे। अगर एक भी बात गलत है तो वे अपने घर ही नहीं जाएंगे।
असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसी यूनिवर्सिटी या विदेश मामलों के विभागों से निमंत्रण आना एक अलग बात है, लेकिन यह आमंत्रण विदेश मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं आया था। गौरव गोगोई पाकिस्तानी होम मिनिस्ट्री से आए सीधे निमंत्रण पर गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास उनकी हरकतों से जुड़े सबूत हैं और अब वे बच नहीं पाएंगे।
यह भी पढे़ं : यूपी के बाद अब असम में भी ‘लव जिहाद’ पर मिलेगी ये सजा! सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।