Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक नया जुमला ‘उर्वरक जिहाद’ गढ़ा है। गुवाहाटी में प्राकृतिक खेती के विकास और कार्यांवयन के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सरमा ने कहा कि हमने अपने चुनाव अभियान के दौरान ‘उर्वरक जिहाद’ के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खाद का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि उर्वरक की अधिकता हमारे लिए नुकसान देय है।
तो हमें यूरिया, फॉस्फेट की जरूरत नहीं होगी
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में कई बैठकों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने असम में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया है। कहा कि हमने जांच की है, हमारे प्रदेश की भूमि और प्रकृति फसलों के लिए काफी बेहतर है। अगर हम इसका उपयोग करना सीख गए तो हमें यूरिया, फॉस्फेट और नाइट्रोजन जैसे उर्वरकों की जरूरत ही नहीं होगी।
सीएम सरमा ने कहा कि विशेष रूप से असम में जब हमने अपनी सरकार शुरू की थी। उस समय हमने कहा था कि विभिन्न खाद्य उत्पाद, जो अनधिकृत उर्वरकों का उपयोग करते हैं, वो लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे दिल और किडनी की कई बीमारियां बढ़ रही हैं।
कांग्रेस बोली- समुदाय विशेष को लक्षित करना गलत है
उधर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के उर्वरक जिहाद शब्द को लेकर असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के सामने जब भी कोई समस्या आती है तो उससे बचने का सांप्रदायिक राजनीति की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। असम में हर कोई जानता है कि प्रदेश भाजपा में बड़ा टकराव चल रहा है।
भूपेन बोरा ने कहा कि वह एक समुदाय विशेष को लक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि मैंने कभी सरकार को उर्वरकों के खिलाफ या फिर उन्हें नियंत्रित करने के लिए कदम उठाते नहीं देखा। यदि सरकार नियंत्रण करना चाहती है, तो उन्हें इसे पूरे राज्य के लिए करना चाहिए। किसी विशेष समुदाय को लक्षित नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
40 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
1 hr ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines