Asma Khan कौन? भारतीय मूल की शेफ, जिनके हाथ का स्वाद चखने पहुंचे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला

Asma Khan hosted King Charles and Queen Camilla: ब्रिटेन की मशहूर शेफ अस्मा खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने उनके रेस्टोरेंट दार्जिलिंग एक्सप्रेस का स्वाद चखा है। तो आइए जानते हैं भारतीय मूल की अस्मा के बारे में विस्तार से…

Asma Khan hosted King Charles and Queen Camilla

Asma Khan hosted King Charles and Queen Camilla: ब्रिटेन की मशहूर शेफ अस्मा खान को भला कौन नहीं जानता? अस्मा के हाथ से बने खाने का कोई जवाब नहीं है। अस्मा खान भारत से ताल्लुक रखती हैं और ब्रिटेन में दार्जलिंग एक्सप्रेस के नाम से उनका रेस्टोरेंट भी है। अस्मा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला भी उनके हाथ का स्वाद चखने पहुंच गए, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

किंग-क्वीन को पसंद आई बिरयानी

दरअसल रमजान से पहले किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला अस्मा के रेस्टोरेंट दार्जिलिंग एक्सप्रेस में पहुंचे। अस्मा ने भी शाही कपल का शानदार स्वागत किया। इस दौरान ब्रिटेन के राजा और रानी ने न सिर्फ अस्मा के रेस्टोरेंट का लजीज स्वाद चखा बल्कि खाना भी बनाया। बिरयानी का खुशबू उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने खाने के बाद थोड़ी बिरयानी पैक भी करवा ली।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asma Khan (@asmakhanlondon)

विज्ञापन

कलकत्ता से ब्रिटेन गई थीं अस्मा

बता दें कि अस्मा खान मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कलकत्ता की रहने वाली है। 1996 में अस्मा लॉ की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गईं। उन्होंने किंग्स कॉलेज में दाखिला लिया। 2013 में उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की और अस्मा के पास कुकिंग का कोई अनुभव नहीं था। शादी के बाद अस्मा ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसी दौरान अस्मा ने अपने हुनर को निखारा और कुकिंग में करियर बनाने का फैसला किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by People of Sodexo (@sodexopeople)

विज्ञापन

2017 में खोला दार्जिलिंग एक्सप्रेस 

अस्मा ने 2012 में घर पर ही सुपर क्लब शुरू किया और 2017 में उन्होंने दार्जिलिंग एक्सप्रेस नामक रेस्टोरेंट की नींव रख दी। अस्मा का यह नया रेस्टोरेंट बेहद कम समय में लोकप्रिय हो गया। टाइम मैग्जीन ने अप्रैल 2024 दुनिया के 100 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अस्मा खान का नाम भी शामिल था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ