पिछले 10 सालों में भारत के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को दी। यह बात उन्होंने मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की एसएमटी लाइन के उद्घाटन के मौके पर बोली। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियों और प्रोत्साहनों के चलते भारत का इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। इसी पीरियड में इलेक्ट्रॉनिक निर्यात भी 6 गुना बढ़कर 3.25 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे इस पूरे क्षेत्र में 25 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातों पर प्रकाश डाला।
दुनियाभर में मिल रही पहचान
अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को हरियाणा के मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की एसएमटी लाइन के उद्घाटन में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘भारतीय उत्पादों को अब वैश्विक बाजार में उनकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता के चलते पहचान मिल रही है।’ उन्होंने कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचा है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में भी 6 गुना बढ़ोतरी हुई, जो अब 3.25 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इससे इस पूरे क्षेत्र में 25 लाख नौकरियां भी पैदा हुई हैं। साथ ही आने वाले सालों में तेजी से विकास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में हिंदू छात्रों के जनेऊ उतरवाने पर बढ़ा विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप
सरकार ने बनाई नई योजना
अश्विनी वैष्णव ने नई योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि ‘हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई नई इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी, क्योंकि इससे एआई सर्वर, नेटवर्किंग उपकरण और मदरबोर्ड जैसे बड़े और जटिल उत्पादों का उत्पादन किया जा सकेगा। इस योजना के दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘भारत के पास अब न केवल मैन्युफैक्चरिंग, बल्कि परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों (Sophisticated Electronic Products) की डिजाइनिंग का टैलेंट भी है। इससे डिजाइनिंग कैपेसिटी की कमी वाले दूसरे देशों की तुलना में देश को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती है।’
उन्होंने यह भी बताया कि भारत की डिजाइन कैपेसिटी अब जटिल उत्पादों जैसे AI-संचालित कैमरे, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन इक्विपमेंट और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स को बनाने का रास्ता बना रही है, जिससे भारत एक इम्पोर्टेन्ट इलेक्ट्रॉनिक सेंटर के तौर पर उभरा है।
ये भी पढ़ें: एलियंस की धरती इंसानों की पृथ्वी से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines