Ashutosh Ranka Released From Assam Police’s Detention: कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका रविवार, 27 सितंबर 2026 को असम पुलिस की हिरासत से रिहा हो गए. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. रांका ने कहा कि पुलिस की हिरासत खत्म हो गई है और वो उसी जगह पर मीडिया से बातचीत करेंगे, जहां से उन्हें डिटेन किया गया था.
चौधरी टीला पर होगी प्रेस कॉन्फ्रेस
आशुतोष रांका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि असम पुलिस की ‘गैरकानूनी हिरासत’ आखिरकार खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से उन्हें उसी जगह छोड़ने के लिए कहा है, जहां से उन्हें उठाया गया था. रांका के मुताबिक, वो सचिवालय के सामने स्थित चौधरी टीला पर मीडिया को संबोधित करेंगे.
‘सॉरी शक्तिमान’ क्यों कहा?
आशुतोष रांका की पोस्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रिएक्ट किया. दीपके ने कहा कि वो अगले दिन पुलिस स्टेशन पहुंचकर उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे. इसके जवाब में रांका ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘सॉरी शक्तिमान.’
असम पुलिस पर भड़के थे दीपके
इससे पहले अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका और सीजेपी के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात लोकेशन पर पहुंचाया. उनके मुताबिक ये कार्रवाई संगठन के ‘वॉलंटियर्स से मुलाकात’ कार्यक्रम से पहले की गई. रांका एक दिन पहले गुवाहाटी पहुंचे थे और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से मिलने का कार्यक्रम था. दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने संगठन के नेताओं को बैठक करने से रोक दिया.
स्कूलों की हालत पर उठाए सवाल
आशुतोष रांका के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में बैठे देखा गया. वीडियो में वो कथित तौर पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर उन्हें और सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाते नजर आए.रांका ने कहा था कि उनका संगठन असम के स्कूलों की असल हालत सामने लाना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आशंका है कि स्कूलों की स्थिति सामने आने से उसके काम करने के तरीके पर सवाल उठेंगे. हिसारत से छूटने के बाद आशुतोष अपने सीजेपी समर्थकों के साथ डिनर करते हुए नजर आए.
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines