Asaduddin Owaisis AIMIM Bihar: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एआईएमआईएम ने 11 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, एआईएमआईएम ने अररिया, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, कारकाट, पूर्णिया और बक्सर से अपने उम्मीदवार लड़ाने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवारों से किसे फायदा हो सकता है।
सीमांचल के हिस्सों में मुस्लिम आबादी से होगा वोटों में बिखराव
कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम सीमांचल के हिस्सों में मुस्लिम आबादी होने का फायदा उठाना चाहती है। मुस्लिम इलाकों में पार्टी इंडिया गठबंधन के लिए वोट कटवा भी साबित हो सकती है। जिसका सीधा फायदा एनडीए के प्रत्याशियों को मिल सकता है। इससे कांग्रेस-आरजेडी के वोटरों में बिखराव हो सकता है। इस ध्रुवीकरण का सीधा फायदा बीजेपी-जेडीयू और लोजपा को होगा।
विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर दर्ज की थी जीत
आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि 2022 में 4 विधायकों ने आरजेडी का दामन थाम लिया था, लेकिन एआईएमआईएम बड़े स्तर पर वोट कटवा साबित हुई थी। उसके कई प्रत्याशियों ने कांग्रेस-आरजेडी के वोट काटे थे। यहां तक कि दो दशक से जीतते आ रहे कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायक भी हार गए थे। इन सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी एआईएमआईएम के मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रत्याशी उतारने से बीजेपी को फायदा पहुंचेगा।
https://twitter.com/AIMIM4Bihar1/status/1767797160907853894
सीट शेयरिंग फाइनल नहीं
हालांकि अभी न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। एनडीए में सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन में भी सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि बिहार में लगभग 16 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जो करीब 45 सीटों पर सीधा असर डालते हैं। कई इलाकों में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत तक है। माना जा रहा है कि इन इलाकों में एआईएमआईएम के प्रत्याशी उतरने से कांग्रेस-आरजेडी के उम्मीदवारों की चुनौतियां बढ़ जाएंगी। बता दें कि इससे पहले AIMIM ने यूपी में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बाबुन बनर्जी, ममता बनर्जी ने अपने भाई से क्यों खत्म किए रिश्ते?
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
23 mins ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
1 hr agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
3 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
4 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
11 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
14 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
16 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines