असदुद्दीन ओवैसी के नेता पर फायरिंग; हमले का CCTV वीडियो वायरल, महाराष्ट्र के मालेगांव में मारी 3 गोलियां

Firing on AIMIM Leader Video Viral: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पूर्व मेयर और MIM के महानगर अध्यक्ष अब्दुल मलिक यूनुस ईसा पर हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल मलिक और उनके दोस्त हमलावरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं।

Asaduddin Owaisi AIMIM Leader Abdul Malik

मालेगांव के पूर्व मेयर और MIM के महानगर अध्यक्ष अब्दुल मलिक यूनुस ईसा

Firing on AIMIM Leader Abdul Malik: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पूर्व मेयर पर जानलेवा हमला हुआ है। पूर्व मेयर और MIM के महानगर अध्यक्ष अब्दुल मलिक यूनुस ईसा पर बीती रात फायरिंग की गई। उन्हें 3 गोलियां मारी गई हैं। नासिक के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। अब हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया।

विज्ञापन

हमला देररात करीब सवा एक बजे किया गया, जब मलिक मालेगांव चौक बाजार में अपने दोस्तों के साथ बैठे चाय पी रहे थे। उसी वक्त अचानक एक बाइक पर 3 लोग आए और अब्दुल पर फायरिंग कर दी। एक गोली अब्दुल की छाती के पास लगी। दूसरी पैर में लगी और तीसरी उन्हें छू कर निकल गई। दोस्तों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस को हमले की शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक या निजी रंजिश में हमले का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल शहर के मेयर रह चुके हैं और इलाके में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। वे AIMIM की शहरी इकाई के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों की मानें तो हमला राजनीतिक या निजी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 3 गोलियां लगने से मलिक की छाती में नीचे बाईं ओर, बाईं जांघ और दाहिने हाथ पर जख्म हुए हैं।

मलिक को घायल अवस्था में पहले मुंबई आगरा हाईवे पर बने एक अस्पताल में ले जाया गया था। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें नासिक के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं तनाव का माहौल देखते हुए मालेगांव शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, क्योंकि अब्दुल मलिक पर हमला होने से AIMIM वर्कर भड़के हुए हैं और आरोपियों को पकड़ने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

क्या दिखाई दे रहा वीडियो में?

वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक एक्टिवा खड़ी है। मलिक घायल अवस्था में लंगड़ाते हुए हमलावरों के पीछे भागते हैं। वापस आकर नीचे से कुछ उठाते हैं और दुकान की तरफ चले जाते हैं। इसके बाद उनके दोस्त हमलावरों के पीछे जाते हैं। और भी लोग भागते नजर आ रहे हैं। फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस ने इसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ