Asaduddin Owaisi on Ram Mandir Inauguration: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को केंद्र सरकार के एक फरमान पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकारों ने ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी रद्द कर दी। संवैधानिक प्राधिकारी ने शुक्रवार को नमाज के लिए 30 मिनट का ब्रेक खत्म कर दिया। ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही सबका विकास है।
22 जनवरी को ढाई बजे तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
बता दें कि केंद्र सरकार ने आज 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह को देखते हुए सरकारी दफ्तरों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को आधे दिन यानी दोपहर ढाई बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया। केंद्र ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने को अनुरोध किया था, जिस पर यह निर्णय लिया गया।
ओवैसी ने दिया भड़काऊ भाषण
इससे पहले, ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों से मस्जिदों की रक्षा करने और उन्हें आबाद करने का आग्रह किया था। वे कहते है- तुम अपनी ग़फ़लत की वजह से एक मस्जिद खो चुके हो। इक्तेदार की कुर्सी पर बैठे ज़ालिम लोग हमारी मस्जिदों को ललची हुई नजरों से देख रहे हैं। मस्जिदों को आबाद रखो और मस्जिदों की हिफ़ाज़त करो।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री
बता दें कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में देश के 7000 से अधिक साधु-संत शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है।
यह भी पढ़ें:
ऋषियों की सेवा करने के बाद भी शबरी को क्यों मिला श्राप? जानें वजह
कौन थीं माता अनुसुइया, जिन्होंने सीता जी को दिए कभी ना गंदे होने वाले वस्त्र
यहां पत्नी के साथ मौजूद हैं ‘लक्ष्मण’, 300 साल पुराना है यह मंदिर
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटस्ट के बीच सरकार का फैसला
11 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
1 hr agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
1 hr ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
2 hrs agoLIVE: PM ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा-‘आज देश के कोने-कोने में 5G'
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
5 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines