भुज: राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त व्यवस्थाएं देना इस समय बहस का एक बड़ा मुद्दा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो गुजरात के लोगों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
आप प्रमुख ने कहा कि वह राज्य भर के निजी स्कूलों का नियमित ऑडिट सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मौजूदा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और राज्य भर में बड़ी संख्या में नए स्कूल खोलने का भी वादा किया। बता दें कि अभी वहां भाजपा की सरकार है और राज्य को पीएम नरेंद्र मोदी का गढ़ कहा जाता है।
और पढ़िए – ‘पैरामिलिट्री की गाड़ियों में पैसा भरकर BJP दफ़्तरों में पहुंचाया जाता है’, गहलोत का बड़ा दावा
आप प्रमुख ने यहां टाउन हॉल में आयोजित एक बैठक में कहा, ‘गुजरात में पैदा हुए सभी लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। हम किसी को जबरदस्ती नहीं करेंगे। अगर माता-पिता के पास पैसा है, तो वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज सकते हैं। लेकिन अगर उनके पास पैसा नहीं है, तो हम उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा के रास्ते में पैसे की कमी नहीं आने देंगे। हम मुफ्त में बेहतरीन शिक्षा देंगे।’
और पढ़िए – Bihar: डिप्टी सीएम तेजस्वी बोले- बनी है गरीबों की सरकार, कैबिनेट में सभी जातियों के लोग
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आप गुजरात में अगली सरकार बनाती है, तो सभी निजी स्कूलों का ऑडिट किया जाएगा और माता-पिता से लिए गए फालतू पैसों को वापस करने के लिए कहा जाएगा, जिस तरह से दिल्ली में किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
1 hr ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
4 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
5 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
7 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
9 hrs agoLIVE: महाराष्ट्र के बीड में सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में 5 की मौत
9 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
18 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
18 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
19 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines