Arvind Kejriwal Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ये आंदोलन चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बुलाया गया था. इससे पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और पार्टी के अन्य सदस्यों को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया.
इमरजेंसी से भी बुरा: केजरीवाल
पुलिस की कार्रवाई पर रिएक्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सरकार की आलोचना की और इन घटनाओं को लोकतांत्रिक आजादी पर हमला बताया. केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ये इमरजेंसी से भी बुरा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तानाशाही देख रहा है. उन्होंने सीजेपी नेताओं को दिल्ली में उनकी फ्लाइट उतरते ही हिरासत में लेने के फैसले पर भी सवाल उठाए.
दिल्ली के पूर्व सीएम ने बीजेपी लीडरशिप पर ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा, ‘ज्ञानेश को जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा.’ उन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ी के लिए जवाबदेही की अपनी मांग दोहराई. डिटेन होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं. बता दें कि उनके साथ पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- कौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? जिन्हें CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस ने दिल्ली में किया डिटेन
केजरीवाल के घर के बाहर सुबह से पुलिस की तैनाती
आम आदमी ने आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा काफी बढ़ा दी थी. पार्टी के मुताबिक इन इंतजामों का मकसद उन्हें और उनके समर्थकों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना लग रहा था. केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को ऐलान किया था कि वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने युवाओं से भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले अभियान में शामिल होने की अपील की.
जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी
इस विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने तय जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे कई सीजेपी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. विपक्ष ने चुनावी प्रक्रियाओं के कथित गड़बड़ी पर चिंता जताई है, जबकि इस विरोध प्रदर्शन ने AAP और BJP के बीच राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
3 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines