Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। जगत के स्वामी भगवान राम को बाल रूप में मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने संदिग्ध सुरक्षा उल्लंघन का अलर्ट जारी किया है।
साइबर सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय टीम तैनात
हाल ही में मिली धमकियों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या और आसपास के इलाकों में 12 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा बल अधिक सुरक्षा बरतने के लिए एआई का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो साइबर खतरे की आशंका के कारण उच्च स्तरीय साइबर विशेषज्ञ टीम को भी तैनात किया गया है। अयोध्या में साइबर सुरक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। यहां रियल टाइम पर निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: तन पर भगवा, लंबी चोटी से बांधकर खींचा ‘राम रथ’, 566KM का सफर कर पहुंचेगा अयोध्या, देखें वीडियो
10 हजार सीसीटीवी कैमरा
उत्तर प्रदेश पुलिस के कानून एवं व्यवस्था महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने अयोध्या और आसपास के इलाकों में लगभग 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। चार सौ कैमरे तो सिर्फ मंदिर के आस-पास ही लगाए गए हैं। हर एक व्यक्ति पर हमारी नजर होगी। येलो जोन में तो चेहरों की पहचान एआई से की जाएगी। आपराधिक डेटाबेस को भी पोर्टलों पर अपलोड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir में अनुष्ठान के चौथे दिन हुई ‘नवग्रह’ की स्थापना; 22 को कैसे होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा?
प्रभु श्रीराम की पहली तस्वीर आई सामने
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से तीन दिन पहले ही राम मंदिर के गर्भगृह से प्रभु श्रीराम की पहली तस्वीर सामने आई है। सामने आई तस्वीर में भगवान की पूरी मूर्ति दिखाई दे रही है। तस्वीर में प्रभु श्रीराम का श्याम विग्रह दिखाई दे रहा है, जिनका चेहरा एक बालक की भांति सौम्य और मासूम लग रहा है। मूर्ति बेहद मनमोहक है। यह मूर्ति कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
संबंधित खबरें
'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
35 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
58 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
13 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines