ठाकुर भूपेंद्र, अहमदाबाद: बीजेपी विधायक और पाटीदार आंदोलन से उभरे नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ धांगध्रा कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पटेल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पाटीदार आंदोलन के समय बिना अनुमति के विरोध सभा करने के मामले में धांगध्रा तालुका की पुलिस ने हार्दिक पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में कोर्ट में लगातार गैह हाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
और पढ़िए – भाजपा की कौसर जहां चुनी गईं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष, इस पद तक पहुंचने वाली दूसरी महिला
2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान ध्रांगधरा के हरीपार गांव में हार्दिक पटेल की सभा हुई थी। बिना अनुमति के आयोजित इस सभा में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और इसके लिए ध्रांगधरा तालुका पुलिस स्टेशन में हार्दिक पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में उनके खिलाफ ध्रांगधरा कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई के लिए हार्दिक पटेल को कोर्ट में हाजिर रहना था मगर वो कई बार हाजिर नहीं हुए जिसके चलते अब इसमें कोर्ट ने हार्दिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हाल ही में, जामनगर की अदालत में 2017 के एक मामले में हार्दिक पटेल को बरी किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
23 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: कर्नाटक के CM डी.के. शिवकुमार ने पोलैंड पीएम से मुलाकात की
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines