जम्मू-कश्मीर में अनियंत्रित होने से पलटा सेना का वाहन, 5 जवान शहीद, पिछले महीने भी हो चुका हादसा

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास सेना के जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 18 जवान सवार थे।

Army Vehicle Fell Ditch in Poonch

सेना का दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Army Vehicle Fell Ditch in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मंगलवार शाम को सेना के जवानों से भरी गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में 18 जवान सवार थे। हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 10 जवान घायल हुए हैं। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है। हालांकि सेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ है।

विज्ञापन

घटना पुंछ जिले में एलओसी के पास की है। हादसा पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में हुआ। फिलहाल सेना के जवानों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 मराठा रेजिडेंट का वाहन सेना के 18 जवानों को लेकर पुंछ में एलओसी की ओर जा रहा था। सूचना मिलने पर 11 एमएलआई की क्विक रेस्पाॅन्स टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे के बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ऑफिसियल बयान जारी कर शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। घायल जवानों का इलाज चल रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार, सेना कमांडर एनसी और ध्रुव कमान के पांच बहादुर सैनिकों की शहादत पर शोक प्रकट किया है। बता दें कि इससे पहले 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में 2 जवानों की जान चली गई थी। वहीं 2 नवंबर को रियासी में ट्रक खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन के खाई में गिरने से शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,पुंछ जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हम सब शहीद हुए जवानों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ