Job Scam Alert: लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। जिसमें से कई नौजवानों को सफलता नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से वह कई बार ठगी के शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे शहर से सामने आया है, जहां पर सेना में भर्ती के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स ने कई अभ्यर्थियों से 5-10 लाख रुपये की अनुमानित राशि की ठगी की है। जानिए इस तरह की थोखाधड़ी से किस तरह से बचा जा सकता है।
नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) इकाई में नौकरी दिलाने के लिए पैसे लिए जा रहे थे, पुणे शहर में सेना में भर्ती के लिए फर्जीवाड़े के मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान लातूर जिले के सूर्यवंशी नितिन बालाजी के तौर पर की गई है। इस शख्स ने उन लोगों को अपना टार्गेट बनाया, जो आर्थिक तौर पर कमजोर थे। इन उम्मीदवारों से करीब तीन लाख रुपये लिए गए। इस सबसे उस शख्स ने 5-10 लाख रुपये जमा किए।
ये भी पढ़ें: ‘योगी को उर्दू नहीं आती तो वे साइंटिस्ट क्यों नहीं बने’, कठमुल्ला वाले बयान पर ओवैसी का पटलवार
इसकी शिकायत नांदेड़ जिले के निवासी 23 साल के एक अभ्यर्थी ने दर्ज की थी। इस शख्स ने 1.75 लाख रुपये दिए थे, इसके बाद ही पुसिस ने एक्शन लेते हुए एक गिरफ्तारी की।
कैसे करें बचाव?
सबसे पहले तो किसी भी नौकरी को पाने के लिए एक सही तरीका भर्ती के लिए आवेदन करना होता है। इसका जो भी प्रोसेस हो उसी के मुताबिक पूरा काम करना चाहिए। कई बार लोग नौकरी के लिए किसी तीसरे बिचौलिये के झांसे में आ जाते हैं। जिसके बाद वह अपनी जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। हमेशा ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
दूसरी जरूरी बात, अगर सरकारी नौकरी के नाम पर कोई शख्स आपसे पैसे मांग रहा है, तो तुरंत उसकी बातचीत को रिकॉर्ड कर लें। उसके बाद पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत करें। अगर आप किसी को पैसे दे चुके हैं और बाद में किसी तरह की दिक्कत होती है, तो उसके लिए आपके पास कुछ सबूत होने चाहिए। जिनके जरिए उस शख्स के खिलाफ आप शिकायत दर्ज करा सकें।
ये भी पढ़ें: मैरिज रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है वीजा एप्लिकेशन रद्द होने का मामला?
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
59 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines