Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Asaduddin Owaisi On CM Yogi Adityanath : देश में सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू और कठमुल्ला वाले बयान पर सियासत तेज है। इसे लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी को उर्दू नहीं आती है तो वे साइंटिस्ट क्यों नहीं बने।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीएम योगी को उर्दू जुबां से नफरत है। वे उर्दू बोलने को लेकर कठमुल्ला कहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सदन में कहा कि उर्दू पढ़ाना कठमुल्ला की तरह मौलाना बनाने की बात है। साइंटिस्ट नहीं बनते हैं। सीएम योगी को तो उर्दू नहीं आती है, लेकिन वे साइंटिस्ट क्यों नहीं बने? इसका जवाब वे ही दे सकते हैं।
ओवैसी ने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बुजुर्ग या जिस विचारधारा से वे आते हैं, उनके किसी भी शख्स ने इस मुल्क की आजादी में हिस्सा नहीं लिया। उनके शहर से फिराक गोरखपुरी भी आते हैं, वे उर्दू के बहुत बड़े शायर थे। सीएम योगी उनको भी कठमुल्ला बोल देते। ये उनकी बौद्धिक क्षमता है।
यह भी पढ़ें : Mamata Banerjee के लिए Asaduddin Owaisi कितनी बड़ी चुनौती? दिल्ली में केजरीवाल को चौंका चुके
BREAKING | योगी के कठमुल्ला वाले बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार…सुनिए @vishalpandeyk | https://t.co/smwhXUROiK#CMyogiAdityanath #AsaduddinOwaisi #Politics #AIMIM #BJP pic.twitter.com/boH6SyI4G8
— ABP News (@ABPNews) March 1, 2025
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाते हैं और दूसरों के बच्चों को बोलते हैं कि गांव के स्कूल में पढ़ो, जहां संसाधन की कमी है। राज्य सरकार चाहती है कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन ये लोग कहते हैं उर्दू पढ़ो। ये लोग बच्चों को कठमुल्ला या मौलवी बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री को कौन पढ़ा रहा’? लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने संसद को खोदने की क्यों की बात?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।