Army Jawan Lynched: भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेता खुशबू सुंदर ने सेना के जवान प्रभु की हत्या के मामले में डीएमके की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहने पर सत्तारूढ़ पार्टी पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि डीएमके गुंडागर्दी में विश्वास करती है।
भाजपा नेता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और यहां तक कि डीएमके पार्षद समेत डीएमके में हर कोई लांस नायक प्रभु की मौत के लिए जिम्मेदार है। खुशबू सुंदर ने कहा कि हम रात में चैन की नींद सोते हैं क्योंकि हमारे पास सीमाओं पर लांस नायक प्रभु जैसे बहादुर सैनिक हैं, जो हमारी रक्षा कर रहे हैं।
बता दें कि यह घटना 8 फरवरी की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी DMK पार्षद चिन्नासामी (50) ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर 33 साल के सेना के जवान प्रभु की पिटाई (Army Jawan Lynched) कर दी थी। घटना के बाद घायल सेना के जवान प्रभु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
और पढ़िए – चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता मैदान में उतरेंगे
पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, पोचमपल्ली इलाके में पीड़िता के घर के पास एक पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर मृतक का चिन्नासामी के साथ विवाद हुआ था। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि DMK पार्षद ने 9 लोगों के साथ कथित तौर पर प्रभु और उसके भाई प्रभाकरन पर हमला कर दिया।
प्रभाकरन की शिकायत के आधार पर कृष्णागिरी पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी चिन्नासामी और चिन्नासामी के बेटे राजापंडी सहित नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए – अडानी समूह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गृह मंत्री शाह तीन दिन महाराष्ट्र में रहेंगे
प्रभु के भाई प्रभाकर ने लगाए थे ये आरोप
इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रभु के भाई प्रभाकर ने आरोप लगाया था कि उनके प्रभु पर स्टील की रॉड और चाकू से हमला किया गया था। प्रभाकर ने कहा, “मुझे 6-7 लोगों ने पीटा। उसके बाद मेरे भाई की स्टील रॉड और चाकू से पिटाई की गई। वह 6 दिनों तक आईसीयू में रहा, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: PM मोदी ने किया ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines