हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Army Chopper Crash: अरुणाचल के सियांग में सेना का हेलिकॉप्टर 'रुद्र' हादसे का शिकार, रेस्क्यू टीम रवाना

विज्ञापन

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में आज सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल सड़क से जुड़ा हुआ नहीं है।

अभी पढ़ें – Jammu and Kashmir: शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी हमला, गोलीबारी में गिरफ्तार आतंकी इमरान गनी की मौत

बता दें कि इससे पहले इसी साल 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। सिंगिंग के पास हेलिकॉप्टर एचएएल रुद्र के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है।

अभी पढ़ें – Diwali 2022: इस साल प्रधानमंत्री मोदी कहां मनाएंगे दिवाली?

विज्ञापन

हादसा तूतिंग मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलीकॉप्टर है। यह ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का हथियार प्रणाली एकीकृत (WSI) Mk-IV संस्करण है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola