Army Chopper Crash: अरुणाचल के सियांग में सेना का हेलिकॉप्टर 'रुद्र' हादसे का शिकार, रेस्क्यू टीम रवाना

Untitled

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में आज सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल सड़क से जुड़ा हुआ नहीं है।

बता दें कि इससे पहले इसी साल 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। सिंगिंग के पास हेलिकॉप्टर एचएएल रुद्र के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है।

हादसा तूतिंग मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलीकॉप्टर है। यह ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का हथियार प्रणाली एकीकृत (WSI) Mk-IV संस्करण है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ