आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ट्रेलर था, पूरी पिक्चर शुरू भी नहीं हु़ई थी। कहा कि पिछले एक साल से बहुत बदलाव आया, रिश्तों में काफी सुधार आया क्योंकि पॉलिटिकल लीडर्स के बीच बातचीत हु़ई, माना कि नॉर्मलसी आने से फायदा होगा।
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सोमवार को दिल्ली के मानक शाव सेंटर में डिफेंस डाइलॉग कार्यक्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। कहा कि जब पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो हमारे लिए चिंता की बात है, हम उन्नति की बात करते हैं अगर कोई रोड़ा लगाएगा तो हमें तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। हम आतंकवादी और उनके आकाओं को जवाब देंगे ही। बैरन चिट्ठी भी आए तो हमें पता है किसे जवाब देना है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से 90 किलोमीटर दूर भारतीय सेना का बड़ा युद्ध अभ्यास, जानिए क्या है ‘ऑपरेशन त्रिशूल’?
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि डिफेंस डिप्लोमोसी में अभी भारतीय सेना को बहुत कुछ सीखना है। फौज हार्ड पावर है डिप्लोमोसी सॉफ्ट पावर, दोनों मिल जाएं तो स्मार्ट पावर बन जाती है। पिछले एक साल से बहुत बदलाव आया, रिश्तों में काफी सुधार आया क्योंकि पॉलिटिकल लीडर्स के बीच बातचीत हु़ई, माना कि नॉर्मलसी आने से फायदा होगा।
मणिपुर पर बोलते जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो राष्ट्रपति मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। मणिपुर के लिए आशा भरे दिन वापस आ रहे हैं। एलएसी और भारत-चीन संबंधों और कूटनीति पर बोलते हुए, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सामान्य स्थिति लाने के लिए दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद पिछले अक्टूबर से हमारे (भारत और चीन) संबंधों में काफी सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति से भी ज्यादा पावरफुल हुआ आसिम मुनीर! मिली ऐसी शक्तियां, दुनिया के कई देशों को हुई टेंशन
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
14 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines