थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मौजूदा सुरक्षा हालात और भविष्य के युद्धों के लिए सेना की तैयारियों का जायजा लिया है. इसके लिए उन्होंने लखनऊ स्थित मध्य कमान के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान सेना प्रमुख को मेक इन इंडिया के तहत बने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने उन्हें इलाके की सुरक्षा स्थिति, नए बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण के प्रयासों से अवगत कराया. मध्य कमान के जवानों से मुलाकात के बाद उन्होंने नॉर्थ इंडिया के मुख्यालय का भी दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों व सैनिकों के साथ सीधा संवाद किया.
आत्मनिर्भरता पर दिया पूरा जोर
सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि किसी भी सेना की मजबूती उसकी तैयारी, लचीलापन और आत्मनिर्भरता पर टिकी होती है. उन्होंने सभी रैंकों के अधिकारियों और जवानों से आह्वान किया कि वे हर समय मुस्तैद रहें. उन्होंने कहा कि सीमा पर उभरती नई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सैनिकों का सतर्क और तकनीक के साथ भविष्य के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा सकती और हमें हर परिस्थिति के लिए 24 घंटे तैयार रहना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘सदन में मुझे बोलने नहीं दिया गया…’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले चंद्रशेखर आजाद, सरकार पर साधा निशाना
भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी
दौरे के बाद अपने बयान में सेना प्रमुख ने कहा कि इस यात्रा ने भारतीय सेना की उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना लगातार खुद को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दे रही है. देश में बने स्वदेशी हथियारों के इस्तेमाल से सेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है. सेना प्रमुख का यह दौरा देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार करने के निरंतर प्रयासों को दिखाता है.
संबंधित खबरें
जीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
5 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
12 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
12 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
13 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
15 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines