Army Helicopter Crashes: अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक पायलट शहीद हो गया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
अभी पढ़ें – India-Pakistan Flag War: अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान से ऊंचा झंडा फहराएगा भारत
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर पर सवार दोनों पायलटों को नजदीकी सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने दम तोड़ दिया।
सेना के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अफसोस के साथ हम सूचित करते हैं कि पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। फिलहाल, हादसे के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पिछले साल देश के पहले सीडीएस हुए थे शहीद
बता दें कि 2021 दिसंबर में हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शहीद हो गए थे। हाल ही में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बनाया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
1 hr ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
8 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
15 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
16 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines