Lok Sabha Election 2024 : देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर दो बड़े नेताओं ने पाला बदल लिया। अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सुवेन्दु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को टिकट नहीं मिला। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दिब्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिब्येंदु अधिकारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढे़ं : CPIM Candidates List: पश्चिम बंगाल में लेफ्ट ने उतारे 16 उम्मीदवार, देखें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव
अर्जुन सिंह ने भाजपा जॉइन की
टीएमसी की लिस्ट में बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का भी नाम नहीं था। ममता बनर्जी ने उनका टिकट काटकर मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसे लेकर अर्जुन सिंह नाराज चल रहे थे। इसके बाद अर्जुन सिंह ने दिब्येंदु अधिकारी के साथ भाजपा जॉइन कर ली।
यह भी पढे़ं : BJP Second List: डिप्टी सीएम के भाई का पूर्व पीएम के दामाद से मुकाबला, जानें कौन हैं CN मंजूनाथ
2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह की भाजपा में घर वापसी है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान वे टीएमसी में शामिल हो गए थे। वहीं, सुवेन्दु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की वजह से टीएमसी ने उनके भाई और पिता का टिकट काट दिया। हालांकि, उनके पिता शिशिर अधिकारी ने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
अर्जुन सिंह ने टीएमसी पर साधा निशाना
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं 2019 में (बीजेपी से) सांसद बना और 2021 में मुझे पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए बीजेपी से दूरी बनानी पड़ी। मैंने देखा कि पुलिस और गुंडों की मदद से टीएमसी सिर्फ सत्ता में रहना चाहती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हमने संदेशखाली में देखा। वहां सिर्फ एक ही संदेशखाली नहीं है, बल्कि बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में लोग इसी तरह संदेशखाली में रह रहे हैं।
बंगाल में महिलाओं को नहीं मिलता है सम्मान : दिब्येंदु अधिकारी
बीजेपी में शामिल होने के बाद दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि यह मेरे लिए काफी अच्छा दिन है, क्योंकि मैं आज बीजेपी परिवार में शामिल हो गया। संदेशखाली सिर्फ बंगाल का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। बीजेपी पीड़ितों तक सबसे पहले पहुंची, कोई अन्य राजनीतिक दल ऐसा नहीं कर सका। लोगों को बंगाल की मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि वह भी एक महिला हैं। बंगाल में महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। वहां कानून का कोई शासन नहीं है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines