केरल: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का सीएम विजयन पर बड़ा आरोप, बोले- मुझे Physically Hurt करने की साजिश रच रहे हैं

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पी विजयन पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसा तब कहा जब एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार की रात उन्हें रोका था।

केरल: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का सीएम विजयन पर बड़ा आरोप, बोले- मुझे Physically Hurt करने की साजिश रच रहे हैं

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (एएनआई)

विज्ञापन

Kerala Governor Arif Mohammed Khan Accuses CM Pinarayi Vijayan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार की रात मुख्यमंत्री पी विजयन पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रचने आरोप लगाया। दरअसल, राज्यपाल एक आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया।

इसे लेकर गुस्साए राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे शारीरिक चोट पहुंचाने के लिए यह साजिश रच रहे हैं जैसा उन्होंने कन्नूर में किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुझे चोट पहुंचाने के लिए किया गया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री ही साजिश का हिस्सा हो तो पुलिस भी क्या कर सकती है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएफआई कार्यकर्ता राज्यपाल के वाहन तक पहुंच गए थे और उस पर अपने हाथ पटक रहे थे। इसके बाद वह वाहन से उतरे और प्रदर्शनकारियों को चुनौती देते नजर आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि क्या इसी तरह का सुरक्षा कवर उन्हें दिया गया है। खान ने यह भी कहा कि कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी तबाह होती नजर आ रही है।

कांग्रेस ने कहा- ये राज्य के इतिहास का काला दिन

खान ने सवाल किया कि क्या किसी को इस तरह मुख्यमंत्री के वाहन के पास पहुंचने की अनुमति दी जाएगी? इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने इसे राज्य के इतिहास का काला दिन करार दिया।

विज्ञापन

भाजपा ऐसी गुंडागर्दी पर मौन नहीं रहेगी: भाजपा

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा वाहनों की रफ्तार धीमी करवा दी थी ताकि प्रदर्शनकारी राज्यपाल के वाहन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि मैं और भाजपा इस तरह की गुंडागर्दी पर मौन नहीं रहेंगे। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ