हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पहाड़ियों में अचानक आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आग बुझाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन शुष्क मौसम और सूखी झाड़ियों की वजह से आग काफी दूर तक फैलती गई.

विज्ञापन
अरावली की पहाड़ियों में आग (AI Image)

Aravali Hills Fire: राजस्थान के अलवर जिले में अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों पर लगी आग ने गंभीर रूप ले लिया. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरहेटा गांव के पास सूखी झाड़ियों में लगी आग तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल गई. शाम होते-होते लपटें सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गईं. पहाड़ियों से उठते धुएं के गुबार और आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के गांवों में चिंता का माहौल बन गया. आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन, वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं. हालात को देखते हुए देर रात NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

तेज हवाओं से बढ़ा खतरा

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे सरहेटा की पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से सूखी झाड़ियों में आग लग गई थी. सूखी वनस्पति और तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही वक्त में बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. आग बुझाने के अभियान में ग्रामीणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. स्थानीय लोगों ने टहनियों और पानी की मदद से लपटों को रोकने की कोशिश की. दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों के लगभग ढाई किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाने में कामयाबी मिली. हालांकि, हवा के लगातार चलने और सूखी घास के कारण आग दोबारा फैलने लगी.

गोहा की पहाड़ी तक पहुंचीं लपटें

सोमवार की देर शाम गोहा की पहाड़ी तक आग पहुंचने की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया. मौके पर 2 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया. वन विभाग के रेंज अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. अंधेरा होने से राहत कार्य में आ रही दिक्कतों को देखते हुए NDRF और SDRF की मदद लेने का फैसला किया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, वायरल हुई तस्वीरें

आग के कारणों का पता नहीं

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शुरुआती हिस्से में आग पर काबू पाया गया, लेकिन बाद में गोहा की पहाड़ी तक आग फैलने की जानकारी मिली. अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने का अभियान जारी है और बचाव दलों की सहायता से बाकी प्रभावित क्षेत्र में लपटों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola