Foxconn Refused to Recruit Married Woman: देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एक कंपनी ने शादीशुदा महिलाओं को जॉब देने से इनकार कर दिया है। मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कंपनी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और रिपोर्ट तलब कर ली।
विवाद 2 बहनों से जुड़ा है और मामला किसी ओर का नहीं, बल्कि देश में एप्पल के आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन का है, जिसने अपने चेन्नई स्थित ऑफिस में शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखने का ऐलान किया है। मामले में केंद्र सरकार ने दखल दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के प्रावधानों को देखते हुए एक्शन लिया है। तमिलनाडु के श्रम विभाग से मामले की डिटेल रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें:Chandrayaan-4 के लिए जबरदस्त प्लान; इसरो पहली बार करेगा ऐसा कारनामा, भारत रचेगा बड़ा इतिहास
कानून के तहत पुरुष-महिला में भेदभाव करना अपराध
श्रम मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कई मीडिया हाउस इस तरह की रिपोर्ट चला रहे हैं, जिनसे मामले के बारे में विभाग को पता चला। इन मीडिया रिपोर्ट में जिक्र है कि तमिलनाडु के चेन्नई शहर में फॉक्सकॉन को जो प्लांट लगा है, उसमें मैरिड वूमेन को जॉब नहीं दी जा रही है, जबकि देश में लागू समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 लागू है।
कानून की धारा 5 में प्रावधान है कि भर्ती करते समय पुरुष-महिला ने किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। अगर भेदभाव किया जाता है कि कानून के तहत सजा का प्रावधान भी है। कानून लागू होने के बावजूद कंपनी जॉब देने से इनकार कैसे कर सकती है? कंपनी का पक्ष जानने के लिए ही रिपोर्ट तलब की गई है। मामला स्पष्ट होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई पर जहाज पर मिसाइल दागी, क्रैश होकर जहाज समुद्र में गिरा, मिलीं 81 पैसेंजरों की लाशें
क्या है दोनों बहनों से जुड़ा विवाद?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में एप्पल के आईफोन (iPhone) असेंबल करती है। इस कंपनी में नौकरी के लिए 2 शादीशुदा बहनों ने अप्लाई किया था, लेकिन उनकी एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी गई। पार्वती और जानकी ने शिकायत दी है कि कंपनी ने उनके साथ भेदभाव किया। मार्च 2023 में कंपनी ने नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया। वे तय तारीख पर इंटरव्यू देने पहुंचीं तो गेट पर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप शादीशुदा हैं?
उन्होंने जवाब में हां कहा तो गेटकीपर ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। उन्होंने वजह पूछी तो बताया गया कि यहां शादीशुदा महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखा जाता। मामला सामने आने के बाद कई लोगों से कंपनी के रवैये के बारे में पता चला। एक रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन इंडिया में HR रह चुके एस. पॉल भी कंपनी इस पॉलिसी का जिक्र मीडिया से बातचीत में कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:घर में कब्र, जिसमें लड़की का कंकाल; मां पर हत्या करके दफनाने के आरोप, कैसे खुला राज क्या हुआ लड़की के साथ?
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
16 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines