Anurag Thakur on Terrorism: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को आतंकवाद पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने आतंक का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान को लताड़ भी लगाई।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां भारत दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कर रहा है, वहीं हमारे कुछ पड़ोसी देश आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और जोर-शोर से इसके पक्ष में बोल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका असली चेहरा सामने आ गया है।
अनुराग बोले- कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक कल्याण के बहाने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक संगठन (PFI) पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं किया, हमने संगठन के खिलाफ गहन जांच की और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़िए – Delhi News: CM अरविंद केजरीवाल बोले, ‘मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं’
2014 के बाद पूर्वोत्तर में शांति का दौर शुरू हुआ: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में 2014 के बाद शांति का दौर शुरू हुआ। उग्रवाद की हिंसा में 80% की कमी, नागरिकों की मृत्यु में 89% की कमी, और 2014 के बाद 6000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। वामपंथी उग्रवाद में 265% की कमी आई है।
‘2014 से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 168% की कमी आई’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया है। आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई ने हमें निश्चित परिणाम दिए हैं। यदि आप सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक को देखें और आतंकवादियों के खिलाफ स्ट्राइक के बाद 2014 से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 168% की कमी आई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर आप टेरर फंडिंग में कन्विक्शन रेट देखें तो यह 94% है। यह सिर्फ अपनाई गई नीतियों और बने नए कानूनों और भारत में आयोजित अन्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के कारण है।
उन्होंने ये भी कहा कि तवांग पर हमसे सवाल करने से पहले, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए, क्या वह चीनी अधिकारियों के साथ थे, जब भारतीय सेना डोकलाम मुद्दे पर चीन के सैनिकों से लड़ रही थी? क्या उन्होंने उस समय हमारी सेना पर सवाल उठाया था? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी अधिकारियों से फंडिंग ली?
अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को चेताया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलावल भुट्टो का बयान और पाक मंत्री की धमकी आतंकवाद पर भारत के सख्त कार्रवाइयों और जांच के दबाव को दिखाती है। पाकिस्तान को आतंकवाद और टेरर फंडिंग का समर्थन करना बंद करना चाहिए नहीं तो उसे खुद इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines