Anupam Kher vs Hansal Mehta on The Accidental Prime Minister: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच में नहीं रहे। गुरुवार की रात मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। आज यानी शनिवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां एक तरफ पूर्व पीएम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिर से चर्चा में आ गई है।
क्यों छिड़ी बहस?
‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर और फिल्ममेकर हंसल मेहता के बीच बहस छिड़ गई है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म पर एक पत्रकार वीर सांघवी ने विवादित टिप्पणी की, जिस पर हंसल मेहता ने भी मुहर लगा दी। हंसल मेहता की प्रतिक्रिया अनुपम खेर को रास नहीं आई और उन्होंने सरेआम हंसल मेहता को फटकार लगा दी। बस फिर क्या था, दोनों में जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ गई।
यह भी पढ़ें- पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक पर बवाल क्यों? केंद्र की मंजूरी के बाद भी कांग्रेस खफा
वीर सांघवी ने किया ट्वीट
दरअसल पत्रकार वीर सांघवी ने X प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप मनमोहन सिंह से जुड़े झूठ देखना चाहते हैं तो ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म देख सकते हैं। ये न सिर्फ अब तक की सबसे बेकार फिल्म है बल्कि इस बात का बेतरीन उदाहरण है कि कैसे एक अच्छे इंसान का नाम खराब करने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है।
अनुपम खेर ने हंसल मेहता को घेरा
वीर सांघवी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हंसल मेहता ने लिखा ‘100%’। हंसल मेहता ने जैसे ही वीर सांघवी की ट्वीट पर कमेंट किया, इसे देखकर अनुपम खेर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस थ्रेड में पाखंडी वीर सांघवी नहीं बल्कि हंसल मेहता हैं। वो ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। इसलिए वीर सांघवी के ट्वीट पर 100% लिखा उनके दोहरे मानदंडों को दर्शाता है। मेरे पास अभी भी शूट के फोटो और वीडियोज मौजूद हैं।
हंसल मेहता ने दिया जवाब
अनुपम खेर के ट्वीट पर पलटवार करते हुए हंसल मेहता ने लिखा कि मैं अपनी गलतियां मानता हूं। मैं गलती की है और क्या मुझे इसका अधिकार नहीं है? मैंने अपना काम पेशेवर तरीके से किया। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी ही फिल्म का बचाव करूं। ब्राउनी पॉइंट्स और पाखंड के बारे में कहना चाहता हूं कि आप जैसे खुद का मूल्यांकन करते हैं, उसी पैमाने पर दूसरों का भी मूल्यांकन करते हैं।
‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म
बता दें कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रोल अदा किया था, वहीं हंसल मेहता ने नवीन पटनायक की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अक्षय खन्ना (संजय बारू), सुजैन बर्नर्ट (सोनिया गांधी), अर्जुन माथुर (राहुल गांधी) और अहाना कुमरा (प्रियंका गांधी) के किरदार में नजर आए थे। रिलीजिंग के बाद इस फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- पूर्व PM मनमोहन सिंह को निधन से पहले मिलती थीं ये सुविधाएं-पेंशन, जानें अब किसको मिलेगी?
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines