Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हाथियों के झुंड ने हमला कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जिले के तालाकोना में भगवान शिव के मंदिर में महाशिवरात्रि समारोह का आयोजन था, जिसमें शिरकत करने के लिए कई श्रद्धालु जा रहे थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। HT की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ है।
ये भी पढ़ें: इज्जत बचाने के लिए भागी, मौत से जाकर टकराई! बंगाल में इवेंट मैनेजर महिला ने ऐसे गंवाई जिंदगी
एक पुलिस अफसर के मुताबिक एक श्रद्धालु ने चिल्लाकर हाथियों के झुंड को डराने की कोशिश की। इससे झुंड भड़क गया और लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मारे गए लोग रेलवे कोडुरु मंडल के उरलागड्डापडु गांव के रहने वाले थे।
केरल में हाथियों ने ली थी 3 लोगों की जान
17 फरवरी को केरल के कोझिकोड जिले में भी हाथियों ने एक मंदिर उत्सव के दौरान जमकर उत्पात मचाया था। 2 हाथी बेकाबू हो गए थे, जिसकी वजह से 3 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों को सरकार ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था। कोइलांडी के पास घटना के बाद पुलिस ने बताया था कि हाथी मनाकुलंगरा मंदिर में उत्सव के लिए लाए गए थे, जो पटाखे फोड़ने के बाद उग्र हो गए थे। मृतकों में दो महिलाएं शामिल थीं।
यह भी पढ़ें:‘मैंने 6 लोगों की हत्या की है…’ थाने पहुंचे शख्स का खुलासा, गर्लफ्रेंड को भी मारा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
53 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
59 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines