Anju India Return: तो पाकिस्तान से इस वजह से भारत लौटी है अंजू, बताया अब आगे क्या करने जा रही!

Anju Return From Pakistan: अक्टूबर में अंजू ने कहा था कि उसे बच्चों की याद आती है। उसने यह भी कहा था कि अगर बच्चे पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो ले जाएगी।

Anju Return From Pakistan

Anju Return From Pakistan: पाकिस्तान से भारत वापस लौटी अंजू ने अब अपनी आगे की प्लानिंग के बारे में बताया है। उसने कहा है कि वह अपने भारतीय पति अरविंद को तलाक देगी और अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर जाएगी। बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है और 5 महीने बाद भारत लौटी है। वह अपने दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। वह शादीशुदा थी लेकिन फेसबुक फ्रेंड पाकिस्तानी युवक से शादी कर ली थी। निकाह के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और फातिमा बन गई थी। भारत लौटने पर उससे आईबी और पंजाब पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन

नाम सुनते ही भड़क गया पति

विज्ञापन

वहीं उसके पिता ने उसके लिए अपने घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं। उसके पति ने भी कहा है कि वह उसका नाम तक नहीं सुनना चाहता है। वह उसका नाम सुनते ही भड़क गया और कहा कि उसे उसके बारे में कुछ नहीं पता है। उसने कहा कि मुझे इस बारे में कोई दिलचस्पी नहीं है। कहा जा रहा है कि अंजू भारत अपने बच्चों से मिलने के लिए लौटी है। अभी यह साफ नहीं है कि उसके बच्चे उससे मिलना चाहते हैं या नहीं। अक्टूबर में अंजू ने कहा था कि उसे बच्चों की याद आती है। उसने यह भी कहा था कि अगर बच्चे पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो ले जाएगी।

देखिए अंजू ने क्या कहा था-

विज्ञापन

पाक रक्षाकर्मियों से संबंध नहीं-अंजू

विज्ञापन

वहीं पूछताछ में उसने बताया है कि वह 2023 के जुलाई महीने में 21 तारीख को पाकिस्तान गई थी। वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। हालांकि वह शादी का कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाई। उसने यह भी कहा कि उसका पाकिस्तान के रक्षाकर्मियों से कोई संबंध नहीं है। वहीं उसे मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। भारत लौटने पर पत्रकारों से उसने सिर्फ इतना ही कहा कि मैं खुश हूं। उसने बताया है कि वह अपनी इच्छा से भारत आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ