Kanjhawala death case: कंझावला कांड में अंजलि की मां रेखा ने बुधवार को अंजलि की सहेली निधि द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि निधि इस “सोची-समझी साजिश” में “शामिल” हो सकती है। रेखा ने कहा कि वह निधि को नहीं जानती।
निधि के सभी दावों का खंडन
निधि के दावों का खंडन करते हुए, अंजलि की मां ने कहा कि वह उसकी बातों पर विश्वास नहीं करेंगी क्योंकि उनकी बेटी “कभी शराब नहीं पीती थी”। रेखा ने सवाल किया कि अगर निधि अंजलि की दोस्त थी तो दुर्घटना के स्थान को कैसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा “निधि सब गलत बातें कह रही है। अगर निधि मेरी बेटी की दोस्त थी, तो उसने उसे अकेला कैसे छोड़ दिया? यह एक सोची समझी साजिश है, निधि इसमें शामिल हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए,” ।
केस में सीबीआई जांच की मांग
रेखा ने कहा, “मैं निधि को नहीं जानती, मैंने उसे कभी नहीं देखा। अंजलि कभी शराब नहीं पीती थी, वह कभी भी नशे की हालत में घर नहीं आती थी और निधि ने जो भी दावा किया है, हमें उस पर विश्वास नहीं हैं।” इस बीच, अंजलि के मामा प्रेम ने भी मामले में निधि के शामिल होने पर संदेह जताया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “निधि और उसके परिवार को घटना के बारे में पुलिस को सूचित करना चाहिए था। निधि से पूछताछ की जानी चाहिए। हम मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं, यह कोई छोटा मामला नहीं है, यह एक दर्दनाक घटना है।” बता दें निधि ने कहा था कि अंजलि नशे की हालत में थी। वह दुपहिया चलाने की जिद पर अड़ गई थी और कार की टक्कर लगने के बाद वह कार के नीचे आ गई।
निर्भया की मां ने की मुलाकात
इससे पहले आज निर्भया की मां आशा देवी ने अंजलि के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि वह निधि के बयान का समर्थन नहीं करती हैं। “मैं अधिकारियों से मामले की जांच करने और परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध करती हूं। परिवार के सदस्य को जल्द से जल्द नौकरी दी जानी चाहिए। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाती हूं लेकिन उस लड़की (निधि) ने जो कहा है, मैं उसका समर्थन नहीं करती हूं।”
पुलिस ने कहा हर पहलु से जांच चल रही
वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और पुलिस हर पहलू का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा, “घटना की जांच चल रही है, हम हर पहलू का विश्लेषण कर रहे हैं। एक बार ऐसा हो जाने के बाद हम केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेंगे।”
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines