Anil K Antony Resigns: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC के दो हिस्सों वाली डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनिल ने बुधवार सुबह ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
अनिल एंटोनी ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है और मुझे लगता है कि यह कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने अपने पिता के साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व इसे स्वीकार करेगा। मुझे नहीं लगता कि इस कांग्रेस में मेरे लिए जगह है।
अनिल एंटोनी ने ट्वीट कर कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने ट्वीट को हटाने से मना कर दिया। बता दें कि अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल ईकाई के डिजिटल संचार प्रमुख का पद संभाल चुके हैं।
और पढ़िए –Delhi Mayor Election: BJP और AAP पार्षदों के हंगामे के बाद दिल्ली के मेयर का चुनाव दोबारा स्थगित
मंगलवार को केरल में हुई थी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के बीच मंगलवार को केरल में विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी। बीबीसी के “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” की स्क्रीनिंग का भाजपा के युवा मोर्चा ने विरोध किया था। इसके बाद अनिल एंटोनी ने भी भाजपा युवा मोर्चा के इस कदम का समर्थन किया।
अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा?
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने अपने इस्तीफे में कहा कि मंगलवार को राज्य में जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है।
उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि मैं राज्य के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें कि अनिल ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
एक दिन पहले अपने ट्वीट में अनिल एंटनी ने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों से सहमत हैं, वे भारत के संस्थानों के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रॉ का ही हाथ था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
25 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
53 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
56 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines