Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 10वीं के छात्र को जिंदा जला दिया गया। वारदात छात्र के दोस्त ने अपने साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया कि छात्र की बहन के साथ उसका दोस्त छेड़खानी कर रहा था। जिसका उसने विरोध किया था।
ट्यूशन जा रहा था छात्र
चेरुकुपल्ली मंडल के राजोलू पंचायत का रहने वाला छात्र स्थानीय स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। वह रोज सुबह राजोलू में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। शुक्रवार सुबह भी वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला। रास्ते में 15 वर्षीय छात्र पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। यह देख मौके पर भीड़ लग गई। आग पर काबू पाते हुए उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में वह वेंकी नाम ले रहा था। छात्र ने तीन अन्य लोगों के नाम भी लिए। गुंटूर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार ने लगाया ये आरोप
छात्र के परिवार ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय वेंकटेश्वर उसकी बहन को परेशान कर रहा था। इस पर वह वेंकटेश्वर से भिड़ गया था।
आरोपियों से चल रही पूछताछ
बापटला के पुलिस अधिकारी वकुल जिंदल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सख्त POCSO अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। जिंदल ने कहा कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: J&K Target Killing Case: पुलिस ने 19 दिन में सुलझाई दीपू हत्याकांड की गुत्थी, जैश-ए-मुहम्मद के 5 आतंकी अरेस्ट
संबंधित खबरें
Analysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
18 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
45 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines