आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हाल के चर्चित वैवाहिक हत्या मामलों की याद दिला दी है. पुलिस के अनुसार, एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कथित साजिश रची, लेकिन समय रहते हुई एक छोटी सी चूक और पति की सतर्कता ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला शोभा और उसके कथित प्रेमी बालाजी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये मामला कुप्पम क्षेत्र का है. शादी के 10 साल बाद महिला को एक रॉन्ग कॉल के बाद दूसरे युवक से प्यार हो गया. प्रेमी के प्यार में अंधी महिला ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया.
पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान
बता दें कि महिला का नाम शोभा है और उसके दो बच्चे भी हैं. बीते कुछ समय से उसका अपने पति चिरंजीवी से विवाद चल रहा था. इसी दौरान उसका बालाजी नामक युवक से संपर्क बढ़ा और दोनों के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध बन गए. पुलिस का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने चिरंजीवी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत पति की दिनचर्या, आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, ताकि वारदात को अंजाम देने का मौका मिल सके.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गुडुपल्ली मंडल के गुड़ी कोथुर गांव निवासी चिरंजीवी और शोभा का विवाह करीब दस साल पहले हुआ था. बताया जा रहा है कि लगभग तीन महीने पहले एक गलत नंबर पर हुई फोन कॉल के जरिए शोभा की पहचान गुंटूर जिले के कंद्रिगा निवासी बालाजी नायक से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब एक महीने पहले शोभा अपने पति और बच्चों को छोड़कर बालाजी के साथ चली गई. इस घटना के बाद चिरंजीवी ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी और शिकायत दर्ज कराई.
पति की सतर्कता ने बचाई उसकी जान
इस दौरान चिरंजीवी को हाल ही में सामने आए एक ऐसे मामले की भी याद आई, जिसमें एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद की और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की और पत्नी की तलाश जारी रखी. तलाश के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शोभा और बालाजी नायक बेंगिलापल्ली क्षेत्र में रह रहे हैं और दोनों ने कुप्पम स्थित एक मंदिर में शादी भी कर लिया है. इसके बाद रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ढूंढ़ निकाला गया और गांव की पंचायत के सामने मंदिर में पेश किया गया.
जिसके बाद ग्राम प्रधानों ने दोनों से पूछताछ की और शोभा के प्रेमी बालाजी नायक ने सबके सामने ये कबूल कर लिया कि वह शोभा को यहां लाया था और दोनों मिलकर चिरंजीवी की हत्या की साजिश रच रहे थे.
यह भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का नया वीडियो आया सामने, प्रधानमंत्री के माफ करने पर जानें क्या बोली?
फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स ने खोले राज
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारियों को भी खंगाला. अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों ने मामले की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की कथित योजना कब बनाई गई, इसमें और कौन-कौन शामिल था और वारदात को अंजाम देने के लिए क्या तैयारी की गई थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines